शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5,500 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 5,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
सुबह 9:35 बजे सेंसेक्स (Sensex) 57 अंक की कमजोरी के साथ 18,271 पर है। निफ्टी (Nifty) 8 अंक की गिरावट के साथ 5,498 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.12% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.04% और बीएसई मिडकैप में 0.33% की मजबूती है।  
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के धातु, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.98% नीचे है। सेंसेक्स के 15 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 15 शेयर में मजबूती है। सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स में है। इसका शेयर 2.46% नीचे है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2011)