एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।

अमेरिकी बाजार की तेजी का असर जापान के निक्केई (Nikkei) पर दिख रहा है। निक्केई में 0.32% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) 0.22% ऊपर है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.25% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.36% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में भी 0.30% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) का जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) सपाट है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में आज अवकाश है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को एनएसई (NSE) में निफ्टी फ्यूचर्स (Nifty Futures) के बंद स्तर के मुकाबले अभी 7 अंक की कमजोरी के साथ 5398 पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2011)