
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.80% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.57% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.46% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.38% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.72% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.55% की कमजोरी है। दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.23% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 13 अंक की गिरावट के साथ 5930 पर है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2013)