
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी कमजोरी है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.50% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.04% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.05% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.31% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.04% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.53% की कमजोरी है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.57% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 17 अंक की गिरावट के साथ 5835 पर है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2013)