एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।

जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.52% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.75% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.65% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.03% की हल्की कमजोरी है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.11% ऊपर है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.08% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.50% की बढ़त है। 
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 36 अंक की मजबूती के साथ 6251 पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2013)