एशियाई बाजारों में हफ्ते की कमजोर शुरुआत

सोमवार को सुबह के कारोबार में अधिकतर एशियाई शेयर बाजार सुस्त होकर लाल निशान में हैं। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की कमजोरी थी और डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9 अंक नीचे गिरा था।
आज के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में से जापान, चीन, हांग कांग, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजारों में गिरावट का रुख है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब सात बजे जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei), ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted), हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में लगभग आधा फीसदी की गिरावट है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में इससे भी हल्की कमजोरी है और द. कोरिया के सियोल कंपोजिट (Seoul Composite) लाल निशान के साथ लगभग सपाट है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2016)