एशियाई बाजारों में मिलीजुली शुरुआत, हैंग-सेंग 63 अंक ऊपर

मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.36 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 13.32 अंक या 0.07% की हल्की गिरावट के साथ 18,877.71 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 63.50 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 22,962.02 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट हरे निशान पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.23% की बढ़त दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.21% की गिरावट के साथ सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.26% की हल्की बढ़त है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2017)