एशियाई बाजारों के सभी सूचकांक लाल निशान पर

बुधवार को एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत हुई है।

एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.37 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 35.21 अंक या 0.19% की कमजोरी के साथ 18,875.57 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 102.07 अंक नीचे 23,229.50 पर है। इसके अलावा चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.42% की गिरावट के साथ 3,156.72 पर कारोबार हो रहे हैं। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.41% की कमजोरी दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.90% नीचे लाल निशान पर है। इसके अलावा ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.28% की कमजोरी के साथ 9,527.52 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2017)