शेयर मंथन में खोजें

क्या भारतीय शेयर बाजार में अब निवेश के मौके बनने लगे हैं?

पिछले करीब दो वर्षों से भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ग्लोब कैपिटल के चेयरमैन अशोक अग्रवाल का कहना है कि कभी वैल्यूएशन, कभी भू-राजनीतिक तनाव और कभी अन्य वैश्विक कारणों ने बाजार की दिशा को प्रभावित किया है। ऐसे माहौल में निवेशकों का धैर्य कमजोर होना स्वाभाविक है, लेकिन बाजार के अनुभवी विशेषज्ञ के मुताबिक अब धीरे-धीरे आकर्षक निवेश के मौके बनते दिखाई दे रहे हैं।

यह जरूरी नहीं है कि मौजूदा स्तर से बाजार और नीचे न जाए। बाजार कब तक गिरेगा और किस स्तर से तेजी शुरू होगी, इसकी सटीक भविष्यवाणी करना मुश्किल है। हालांकि, मौजूदा स्तरों को आकर्षक माना जा सकता है और जिन निवेशकों के पास बचत है, वे एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे छोटी रकम बाजार में लगाना शुरू कर सकते हैं।

बाजार में आगे तेजी के लिए कच्चे तेल की कीमतें एक महत्वपूर्ण संकेतक हो सकती हैं। यदि पश्चिम एशिया में तनाव कम होता है और कच्चे तेल की सप्लाई से जुड़ी परिस्थितियां सामान्य होती हैं, तो तेल की कीमतों में नरमी आ सकती है। भारत कच्चे तेल के बड़े आयातकों में शामिल है, इसलिए तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों को राहत मिल सकती है।

हालांकि, बाजार की मौजूदा कमजोरी के पीछे केवल भू-राजनीतिक तनाव को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और भारतीय बाजार में लेनदेन से जुड़ी ऊंची लागत भी चिंता का विषय है। अगर बाजार में घरेलू निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है और सेंटीमेंट सुधरता है, तो विदेशी निवेशकों का रुख भी बदल सकता है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मौजूदा गिरावट को घबराने के बजाय अवसर के तौर पर देखने की सलाह दी गई है।


(शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

  • वित्तीय स्वतंत्रता : जी लें जिंदगी अपनी शर्तों पर - निवेश मंथन (अगस्त 2026)

    वित्तीय स्वतंत्रता वह स्थिति है, जहाँ जीवन के बड़े फैसले नौकरी और अगली तनख्वाह की मजबूरी से तय न हों। पर वास्तव में भारत के अधिकांश लोगों की वित्तीय तैयारियाँ इतनी आधी-अधूरी हैं कि नियमित आय रुकते या घटते ही वे तंगी की हालत में आ जाते हैं या उनकी जीवन-शैली प्रभावित हो जाती है।

देश मंथन के आलेख