निचले स्तरों से शानदार सुधार के बाद बाजार दिन के ऊपरी स्तरों के करीब बंद

 वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी देखी गई। डाओ जोंस करीब 110 अंकों के गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं नैस्डैक में 30 अंकों की कमजोरी देखी गई।

 पिछले हफ्ते नैस्डैक में 2% और एसऐंडपी (S&P) में 1.5% की तेजी दर्ज हुई। कर्ज सीमा यानी डेट सीलिंग पर बात रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को रिपब्लिकन का ऑफर मंजूर नहीं है। यूरोप के बाजार हरे निशान में बंद हुए। एसजीएक्स (SGX) की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई।

सेंसेक्स ने 61,580 का निचला स्तर छुआ वहीं 62,044 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी (50) ने 18,179 का निचला स्तर जबकि 18,325 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 43,532 का निचला स्तर तो 44,020 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.38% या 234 अंक चढ़ कर 61,963 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.61% या 111 अंक चढ़ कर 18,314 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 0.19% या 84 अंक गिर कर 43,885 पर बंद हुआ।
निफ्टी निचले स्तर से करीब 140 अंक सुधरा। सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 400 अंक सुधरा। निफ्टी बैंक निचले स्तर से करीब 200 अंक सुधरा।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में डिवीज लैब 5.20%, अपोलो हॉस्पिटल 3.20% टेक महिंद्रा 3.1% और विप्रो 2.40% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में नेस्ले 1.11%, हीरो मोटोकॉर्प 0.80%, ऐक्सिस बैंक 0.80% और आयशर मोटर्स 0.70% तक गिर कर बंद हुए। आज के कारोबार में फोकस वाले शेयरों में एल्गी इक्विपमेंट रहा जिसमें 19.22% तक का उछाल देखने को मिला। वहीं अच्छे नतीजोंसे मुथूट फाइनेंस में 9% तक का उछाल दिखा। वहीं सोम डिस्टिलरीज 7.50% और वेलस्पन कॉर्प 1% तक की तेजी रही। वहीं ग्लैंड फार्मा में गिरावट शुक्रवार के बाद आज भी जारी रही। कमजोर नतीजों के कारणशेयर आज भी 16.60% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं कोचीन शिपयार्ड 10%, सीमेंस 9% और कमजोर नतीजों से स्पार्क यानी सन फार्मा एडवांस में 5% की गिरावट रही।

इसके अलावा बेहतर नतीजों से नीलकमल में 14% का बड़ा उछाल देखा गया। वीआरएल (VRL) लॉजिस्टिक्स 10.31%, केयंस टेक्नोलॉजी 9.33% और बटरफ्लाई गांधीमती 6% तक चढ़ कर बंद हुआ। वहीं आज के कारोबार में कमजोरी वाले शेयरों में अल्ट्रामरीन पिगमेंट 9.50%, जेके लक्ष्मी सीमेंट 8%, बालाजी अमाइन्स 7.50% और रेस्टोरेंट ब्रांड एशिया 7.30% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 22 मई 2023)