निचले स्तर से शानदार रिकवरी के बाद बाजार बंद

 वैश्विक बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई। एशिया के बाजार 2-2.5% तक टूटे। अमेरिका मेंअगस्त महीने की महंगाई 8.3% दर्ज हुई,जबकि अनुमान 8.1% का था।

 अनुमान से ज्यादा महंगाई आने से अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। डाओ जोंस 1275 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। जून 2020 के बाद डाओ पर 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। वहीं नैस्डैक में भी 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की आज भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। 300 अंकों की गिरावट के साथ SGX निफ्टी की शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण भारतीय बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी 18,000 के ऊपर बंद होने में सफल रहा। बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स (Sensex 30) ने 59,417 का निचला स्तर जबकि 60,649 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,771 का निचला स्तर जबकि 18,091 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 40,289 का निचला स्तर जबकि 41,627 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.37% या 224 अंक गिर कर 60,347 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 0.37% या 66 अंक गिर कर 18,004 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.30% या 532 अंक चढ़ कर 41,405 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में निचले स्तर से 930 अंकों की रिकवरी देखी गई। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से 930 अंकों की रिकवरी देखी गई। निफ्टी में निचले स्तर से 230 अंकों की रिकवरी देखी गई। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 4.46%, एनटीपीसी (NTPC) 2.96%, पावर ग्रिड 2.54% और टाटा स्टील 1.30% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में आईटी शेयर रहे। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस 4.50%, टीसीएस (TCS) 3.37%, टेक महिंद्रा 2.85% और एचसीएल टेक 2.45% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में टाटा इन्वेस्टमेंट 20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ। वही शनिवार को प्रधानमंत्री के नयी लॉजिस्टिक्स नीति के जारी किए जाने की खबर से इस सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली। महिंद्रा लॉजिस्टिक्स 11.08% तक चढ़ कर बंद हुआ। वेदांता के गुजरात में सेमीकंडक्टर इकाई लगाने की खबर से शेयर 10.11% तक चढ़ कर बंद हुए। वहीं एसबीआई (SBI) 2.46% तक चढ़ कर बंद हुआ। एसबीआई का मार्कट कैप 5 लाख करोड़ के ऊपर चला गया। आज होल्डिंग कंपनियों में खासा एक्शन देखने को मिला। जेएस डब्लू होल्डिंग्स 20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ। पिलानी इन्वेस्टमेंट 8.75%, बॉम्बे बर्मा 4.84%, कल्याणी इन्वेस्टमेंट 5.43% और बजाज होल्डिंग्स 8.12% तक चढ़ कर बंद हुए। इसके अलावा जेके लक्ष्मी सीमेंट 11.88%, एजिस लॉजिस्टिक्स 8.75% और करुर वैश्य बैंक 6.93% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में गिरने वाले शेयरों में कोफोर्ज 3.76%, मैक्रोटेक डेवलपर्स 3.65% और पीबी फिनटेक 3.26% तक गिर कर बंद हुए।

(शेयर मंथन 14 सितंबर, 2022)