मुंबई में दो नए प्रोजेक्ट्स की् बिक्री से गोदरेज प्रॉपर्टीज ने जुटाए 1210 करोड़ रूपये

रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई के दो नये प्रोजेक्ट्स में करीब 1210 करोड़ रुपए की बुकिंग की है। आपको बता दें कि गोदरेज प्रॉपर्टीज गोदरेज ग्रुप की नामी लिस्टेड कंपनी है।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने मुंबई में दो नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है। इसमें से पहला प्रोजेक्ट ठाणे के कोलशेट इलाके में गोदरेज एसेंड (Godrej Ascend) और दूसरा प्रोजेक्ट दादर के वडाला में स्थित है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी निदेशक मोहित मल्होत्रा ने बताया कि कंपनी ने इन दोनों प्रोजेक्ट को वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में बाजार में उतारा है। कंपनी ने लगभग 700 घरों की बिक्री की है। यह दोनों प्रोजेक्ट्स का करीब 8.08 लाख वर्ग फीट है। मुंबई हमेशा से कंपनी के लिए मुख्य बाजारों में से एक है। सतत और समेकित विकास के लिए घरों की मांग में बढ़ोतरी ग्राहकों का भरोसा हमेशा से भरोसेमंद रियल एस्टेट कंपनियों के लिए रही है। गोदरेज प्रॉपर्टीज की 2012-2022 में बिक्री 7,861 करोड़ रुपए रही थी। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 10,000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है। कंपनी की वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में बुकिंग पहले ही पांच गुना बढ़ गई है। अप्रैल से जून 2022 यानी मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में बुकिंग 2,520 करोड़ के स्तर पर पहुंच गयी है। कंपनी की यह किसी भी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा बुकिंग रही है। कंपनी की मौजूदा वित्त वर्ष में 20 आवासीय प्रोजेक्ट्स को बाजार में उतारने का लक्ष्य है। इसमें हाल में आए नये प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। कंपनी कई चरणों में इन प्रोजेक्ट्स को बाजार में उतारेगी। कंपनी को उम्मीद है कि वह 2022-2023 में करीब 1 करोड़ वर्ग फीट के प्रोजेक्ट्स की डिलिवरी करेगी। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 65 लाख वर्ग फीट के प्रोजेक्ट्स की डिलिवरी की थी। कंपनी ने फरवरी में ऐलान किया था कि अगले 12-18 महीने में करीब 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। यह रकम जमीन अधिग्रहण और नए प्रोजेक्ट्स के विकास पर खर्च किए जाने की योजना है। पिछले पांच साल में कंपनी ने करीब 2.2 लाख वर्ग फीट के प्रोजेक्ट्स की डिलिवरी की है। कंपनी के पास देशभर में विकसित किए जाने वाली जमीन 19 करोड़ वर्ग फीट से ज्यादा है। कंपनी का मुख्य फोकस चार मुख्य बाजारों पर है। इसमें मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR), दिल्ली-एनसीआर, बंगलुरु और पुणे शामिल है। इन शहरों के अलावा कंपनी का कारोबार चेन्नई, कोलकाता,कोच्चि, अहमदाबाद, चंडीगढ़ औऱ नागपुर शामिल है

(शेयर मंथन 18 सितंबर, 2022)