कच्चे तेल में आयी ऐतिहासिक गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों मे ऐतिहासिक गिरावट दर्ज हुई है। नायैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 1% गिरकर 41 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड का भाव भी 46 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। चीन के जारी आर्थिक संकट और कच्चे तेल में आयी ऐतिहासिक गिरावट से दुनिया भर के शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों मे 2% से 3% की गिरावट दर्ज हुई है और आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट बनी हुई है। 
(शेयर मंथन 21 अगस्त  2015)