
बिनीता झा : ऑयल इंडिया पर आपकी क्या राय है? एक साल के नजरिये से इसे खरीदने का क्या सही समय है?
Expert Shomesh Kumar: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया दूश की दूसरी सबसे बड़ी तेल एवं गैस अन्वेषक है। इसमें 10-12% गिरावट का खतरा है। इसमें 380 रुपये के नीचे सपोर्ट आ सकता है। इसके लिए 500 रुपये का स्तर अहम है। इस स्तर के ऊपर निकलने पर स्टॉक चाल बनती हुई दिख सकती है। इस स्तर से पहले इसमें अच्छे समय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। मेरे हिसाब से स्टॉक अभी 375 से 500 रुपये के बीच 125 रुपये के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा है।
(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)