शेयर मंथन में खोजें

क्या हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग के दौर में भी आम निवेशक कमा सकता है मुनाफा?

शेयर बाजार में हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग और बड़े संस्थागत निवेशकों की मौजूदगी को लेकर छोटे निवेशकों के बीच यह धारणा बढ़ रही है कि इतनी तेज गति से होने वाली ट्रेडिंग के सामने आम निवेशक के लिए मुनाफा कमाना मुश्किल हो गया है।

हालांकि, ग्लोब कैपिटल के चेयरमैन अशोक अग्रवाल का कहना है कि हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स से सीधे मुकाबला करना जरूरी नहीं है। उनका कहना है कि अगर निवेशक बिना रिसर्च, बिना पढ़ाई और बिना किसी रणनीति के बाजार में उतरता है तो नुकसान की संभावना पहले से ही ज्यादा रहती है। यह बात केवल आज के बाजार पर लागू नहीं होती, बल्कि पहले भी यही स्थिति थी और आगे भी रहेगी।

बाजार में आज भी ऐसे छोटे निवेशक मौजूद हैं जो रिसर्च, शिक्षा और मेहनत के दम पर मुनाफा कमा रहे हैं। बाजार में बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद प्रतिभा और सही रणनीति रखने वाले निवेशकों के लिए अवसर बने रहते हैं। इसे उन्होंने डेविड और गोलियथ की तरह बताया। यानी छोटे निवेशक के पास भी मौका है, लेकिन इसके लिए उसे बिना मेहनत और बिना समझ के सिर्फ अनुमान या तुक्के के आधार पर ट्रेडिंग करने से बचना होगा।

जो लोग ट्रेडिंग में आना चाहते हैं, उनके लिए विशेषज्ञ की सलाह है कि सबसे पहले बाजार और ट्रेडिंग से जुड़ी अच्छी किताबें पढ़ें, शेयर बाजार का कोर्स करें और किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ काम करके व्यावहारिक अनुभव हासिल करें। केवल थ्योरी पढ़ना पर्याप्त नहीं है। बाजार को समझने और उसमें काम करने के लिए अनुभव भी जरूरी है। इसलिए नए ट्रेडर को शुरुआत में सीखने और अनुभव हासिल करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

यह भी कहा कि ज्यादातर लोगों के लिए ट्रेडिंग के बजाय निवेश पर अधिक ध्यान देना बेहतर हो सकता है। हालांकि, जिन लोगों के पास ट्रेडिंग सीखने के लिए समय, रुचि और क्षमता है, उनके लिए बाजार में अवसर मौजूद हैं। उन्होंने राकेश झुनझुनवाला का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी शुरुआत छोटे स्तर से की थी और शुरुआती दौर में स्पेकुलेशन के बाद निवेश की ओर बढ़े। उनके मुताबिक बहुत कम पूंजी से बड़ा मुकाम हासिल करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को ट्रेडिंग या स्पेकुलेशन में सफलता के लिए जुनून, मेहनत करने की क्षमता और कुछ हद तक किस्मत की भी जरूरत पड़ सकती है।


(शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

देश मंथन के आलेख