शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले एशियाई बाजारों में गिरावट

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले मंगलवार को एशियाई बाजारों में गिरावट दिख रही है।

निवेशक फेडरल रिजर्व की दरें बढ़ाने में धैर्य रखने के लिए प्रतिबद्धता पर नजर बनाये हुए हैं। वहीं ब्रिटेन की संसद के स्पीकर ने ब्रेक्जिट सौदे पर एक और वोट पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे पाउंड दबाव में है।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 56.12 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 21,528.38 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 38.41 अंक या 0.13% की कमजोरी के साथ 29,370.60 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.20% की गिरावट है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.14% की कमजोरी दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.19% की गिरावट है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.22% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"