शेयर मंथन में खोजें

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1021 और निफ्टी 302 अंक गिरकर बंद

वैश्विक बाजारों में सुस्ती का माहौल देखा गया। अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिला। 300 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ और आखिर में 100 अंकों की गिरावट के साथ डाओ जोंस बंद हुआ।

 नैस्डैक में भी 1.4% की गिरावट देखी गई। जापान के बाजार आज बंद थे। वहीं एसजीएक्स (SGX) भी 130 अंकों की कमजोरी के साथ खुला। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की भी कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,292 का निचला स्तर जबकि 17,642 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 58,687 का निचला स्तर जबकि 59,720 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने कारोबारी सत्र के दौरान 40,502 का निचला स्तर जबकि 41,162 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 1,021 अंक या 1.73% गिर कर 58,099, निफ्टी 50 (Nifty 50) 302 अंक या 1.72% गिर कर 17,327 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 1084 अंक या 2.67% गिर कर 39,546 पर बंद हुआ। बाजारों के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव रहा। इस हफ्ते कारोबारी हफ्ते के आखिरी सत्र में बाजार में गिरावट होने से निफ्टी 50 (Nifty 50) में 1% की गिरावट देखी गई। निफ्टी 500 में 15% की गिरावट देखी गई। निफ्टी बैंक 3% गिर कर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप में 2.02% की गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी मिडकैप में 1% और निफ्टी 500 भी 1% के नुकसान के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते एनर्जी शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। पावर ग्रिड 16%,गेल (GAIL) 6.5%, एनटीपीसी (NTPC) 5.4% और टाटा पावर 5% तक के भारी गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं इस हफ्ते रियल्टी शेयरों में भी भारी बिकवाली देखी गई। गोदरेज प्रॉपर्टीज 8%, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज 7%, ओबेरॉय रियल्टी 5% और डीएलएफ (DLF) 4.7% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में भी इस हफ्ते गिरावट देखी गई। आईटीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST) 4.4%, फेडरल बैंक 4%, बंधन बैंक 4% और इंडसइंड बैंक में 3.6% तक की कमजोरी देखी गई। इस हफ्ते मेटल शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। वेदांता 3.4%, हिंडाल्को 3.3%, मॉयल (MOIL) 3.2% और हिंदुस्तान कॉपर 3% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। इस हफ्ते एफएमसीजी (FMCG) शेयरों में खरीदारी देखी गई। मैरिको 7%, एचयूएल (HUL) 6.2%, ब्रिटानिया 4.5% और आईटीसी (ITC) 4.5% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। कई हफ्तों के बाद फार्मा शेयरों की सेहत में सुधार होते दिखा। सन फार्मा 6.1%, ग्लेनमार्क फार्मा 3.5%, ल्यूपिन 2.5% और ग्रैन्यूल्स 2.2% तक चढ़ कर बंद हुए। ऑटो शेयरों में भी इस हफ्ते रफ्तार देखने को मिली। एस्कॉर्ट्स 8%, आयशर मोटर्स 3.6%, हीरो मोटोकॉर्प 3% और मारुति 1.7% तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"