शेयर मंथन में खोजें

आज बाजारों में बढ़त का अनुमान, वैश्विक कारोबार से मिल रहे संकेत

एक दिन के अवकाश के बाद गुरुवार, 6 अक्तूबर को भारतीय शेयर बाजार के बढ़त के साथ खुलने का अनुमान है। वैश्विक बाजारों के संकेत और अन्य प्रमुख मानक बाजारों में तेजी की ओर इशारा करते हैं।

एसजीएक्स निफ्टी के रुझान भी भारतीय शेयर बाजार के बढ़त के साथ खुलने का संकेत दे रहे हैं। सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर का स्तर 17,431 अंक के आस-पास चल रहा है।
इससे पहले 4 अक्तूबर को बीएसई का सेंसेक्स 1,277 अंकों की उछाल के साथ 2.25% बढ़ कर 58,065 के स्तर पर पहुँच गया था। निफ्टी 50 में भी 387 अंकों की जबरदस्त उछाल दर्ज की गयी थी और यह 17,274 के स्तर पर बंद हुआ था। भारतीय बाजारों में बुधवार (5 अक्तूबर) को दशहरा का अवकाश था।
अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए और दिन की बढ़त बरकरार नहीं रख सके। अमेरिका में मजबूत श्रम माँग के आँकड़ों से साफ हो गया है कि यहाँ फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी आगे भी जारी रखेगा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 42.45 अंक या 0.14% गिर कर 30,273 के स्तर पर आ गया। एसऐंडपी 500 में भी 7.65 अंक या 0.20% की गिरावट आयी और यह 3,783 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 27.77 अंक या 0.25% के नुकसान के साथ 11,148 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में गुरुवार, 6 अक्तूबर की सुबह के कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजारों में दो दिनों की बढ़त थमने के बाद जापान के निक्की में लगभग 225 अंक या 0.78% की उछाल है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.81% और कोस्डैक 1.85% ऊपर चल रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग बुधवार को 6% की जबरदस्त उछाल दर्ज करने के बाद गुरुवार सुबह के कारोबार में 0.48% नीचे है।
पेट्रोलियम के निर्यातक देशों (ओपेक) और रुस सहित ओपेक+ कहे जाने वाले उसके सहयोगियों के बीच पहले से ही कम आपूर्ति से जूझ रहे बाजारों में और कमी करने को लेकर समझौता हुआ है। ओपेक+ देश कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति में 20 लाख प्रति दिन की कमी करने को राजी हो गये हैं। इसके बाद एशियाई बाजारों में कच्चे तेल के दाम में तेजी देखी गयी।
(शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"