बढ़त के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में मामूली तेजी

भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार (22 नवंबर) को तेजी के साथ कारोबार के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.00 बजे के आसपास 45.0 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.25% की हल्की तेजी के साथ 18,250.0 के स्तर पर मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (21 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार तकरीबन 1% तक की हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। एनएसई के निफ्टी में 147.70 अंकों की सुस्ती देखी गयी थी और यह 0.81% फिसल कर 18,159.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में भी 518.64 अंकों की नरमी रही और यह 0.84% गिर कर 61,144.84 के स्तर पर बंद हुआ। 

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। जापान के निक्केई में 207.71 अंकों की तेजी दिख रही है और यह 0.74% बढ़ गया है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 1.23% की गिरावट नजर आ रही है। शंघाई कंपोजिट 0.11% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.32% की गिरावट दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ सोमवार (21 नवंबर) को प्रमुख बाजारों में सुस्ती देखने को मिली थी। सोमवार को लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.12% की नरमी दर्ज की गयी थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.15% की सुस्ती के साथ 6,634.45 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.36% की मामूली गिरावट के साथ 51.93 अंक फिसल कर बंद हुआ।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजारों में सोमवार (21 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली थी। डॉव जोंस 45.41 अंक या 0.13% की नरमी के साथ 33,700.28 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 121.55 अंक या 1.09% की सुस्ती के साथ 11,024.51 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 सोमवार के कारोबार में 15.40 अंक या 0.39% फिसल गया और यह 3,949.94 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 नवंबर 2022)