धमाकेदार तेजी के साथ आज खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में अच्छी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (23 जनवरी) को धमाकेदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में अच्छी बढ़त के साथ कारोबार होता दिखई दे रहा है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 109.5 अंकों की जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.61% की उछाल के साथ 18,154.0 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (20 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। दिन भर बाजर तेजी-नरमी के बीच झूलते नजर आये और शाम तक नरमी के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 80.20 अंकों की सुस्ती आयी और यह 0.44% फिसल कर 18,027.65 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 236.66 अंकों की नरमी देखी गयी और यह 0.39% की लुढ़क कर 60,621.77 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज जापान निक्केई में 299.32 अंकों की तेजी है और यह 1.11% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग समेत कई प्रमुख बाजार अवकाश के चलते बंद रहे।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (20 जनवरी) को प्रमुख बाजार में तेजी दर्ज की गयी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 23.30 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी और यह 0.30% की तेजी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.63% की उछाल के साथ 6995.99 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.75% की तेजी आयी और यह 113.20 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में शुक्रवार (20 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। डॉव जोंस में जहाँ 330.93 अंक की बढ़त रही और यह 1.00% की उछाल के साथ 33,375.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 288.17 अंक या 2.66% की बढ़त के साथ 11,140.43 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 73.76 अंक या 1.89% की उछाल रही और यह 3,972.61 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 जनवरी 2023)