शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में तेजी के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (30 जनवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में बढ़त के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 33 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.19% की उछाल के साथ 17,722.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (27 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुले थे। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। शाम को कारोबार समाप्ति पर एनएसई का निफ्टी 287.60 अंकों की भारी गिरावट के साथ 1.61% लुढ़क कर 17,604.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स 874.16 अंक फिसल गया और 1.45% की गिरावट के साथ 59,330.90 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजारों में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 91.19 अंकों की तेजी है और यह 0.33% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 192.81 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.80% फिसल कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 28.74 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 1.17% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 18.08 अंकों तेजी है और यह 0.55% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (27 जनवरी) को प्रमुख बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 4.04 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.04% की तेजी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.02% की बढ़त के साथ 7097.21 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.11% की तेजी आयी और यह 17.18 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में शुक्रवार (27 जनवरी) को तेजी दर्ज की गयी। डॉव जोंस में जहाँ 28.67 अंक की बढ़त रही और यह 0.08% की उछाल के साथ 33,978.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 109.30 अंक या 0.95% की बढ़त के साथ 11,621.71 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 10.13 अंक या 0.25% की उछाल आयी और यह 4070.56 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 30 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"