शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजारों में सपाट कारोबार के संकेत, सिंगापुर निफ्ट में सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (23 मार्च) को सुस्ती के साथ सपाट कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 9.00 बजे के आसपास 13.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.08% की गिरावट के साथ 17,144.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज दुनियाभर के बाजारों में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है।

इससे पहले बुधवार (22 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले थे। बाजार पूरे दिन तेजी में ही कारोबार करते नजर आये। बाजार में सुबह की तेजी जारी नहीं रह सकी और शाम तक हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में ही बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 44.40 अंकों की उछाल आयी और यह 0.26% की तेजी के साथ 17,151.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स ने 140 अंक जोड़े और 0.24% की बढ़त के साथ 58,214 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 70.00 अंको की गिरावट के साथ 0.25% की सुस्ती दिखाई दे रही है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 123.21 अंकों की बढ़त है और यह 0.63% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 1.33 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.06% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 0.49 अंकों की मामूली सुस्ती है और यह 0.02% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (22 मार्च) को बाजार तेजी के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 30.62 अंकों तेजी दर्ज की गयी और यह 0.40% जोड़ कर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 0.26% की उछाल आयी और यह 7,131.12 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.14% की बढ़त दर्ज की गयी और यह 20.85 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (22 मार्च) को डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 530.49 अंक की भारी गिरावट आयी और यह 1.63% टूट कर 32,030.11 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 1.60% के नुकसान के साथ 190.15 अंक गिरकर 11,69.96 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 65.90 अंक या 1.65% की नरमी के साथ 3,936.97 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"