एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) सपाट

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) सपाट है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.49% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.11% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.59% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.25% ऊपर है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.14% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.03% की हल्की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.07% की मजबूती है। 
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 2 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5689 पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012)