
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.83% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.53% की कमजोरी है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.07% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.93% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.09% की गिरावट है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.42% ऊपर है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.09% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 21 अंक की बढ़त के साथ 5726 पर है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2012)