एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5700 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.19% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.13% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.19% नीचे है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.40% की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.24% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 53 अंक की बढ़त के साथ 5717 पर है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2012)