एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.02% की हल्की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.60% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.28% की बढ़त है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.05% की हल्की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.03% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.31% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.26% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 41 अंक की मजबूती के साथ 5765 पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2012)