
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.05% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.45% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.23% की कमजोरी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.38% की गिरावट है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.98% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 39 अंक की गिरावट के साथ 7,946 पर है।
(शेयर मंथन, 26 सितंबर 2014)