एशियाई बाजारों में सप्ताह की मिली-जुली शुरुआत, हैंग-सेंग 373 अंक मजबूत

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत हुई है।

इस समय वैश्विक बाजारों पर अमेरिकी कंपनियों के बेहतर नतीजों, सऊदी अरब, इटली और ब्रेक्सिट जैसी चीजों का प्रभाव पड़ रहा है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.19 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 69.19 अंक या 0.31% की कमजोरी के साथ 22,462.89 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 373.16 अंक या 1.46% की बढ़त के साथ 25,934.56 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 3.15% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.20% की मजबूती है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.29% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.38% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)