एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत, निक्केई 494 अंक टूटा

अमेरिकी बाजार से मिले नकारात्मक रुझानों से मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में कमजोरी दिख रही है।

हांग कांग के हैंग-सेंग को छोड़ कर सभी सूचकांक कमजोर स्थिति में हैं। डॉलर के 2 महीनों के शिखर पर पहुँचने के अलावा इटली के बजट तथा ब्रेक्सिट वार्ता के कारण निवेशकों में निराशा है।
भारतीय समय के मुताबिक 8.33 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 494.77 अंक या 2.19% की कमजोरी के साथ 22,120.05 पर है। दूसरी ओर केवल हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 591.75 अंक या 2.32% की बढ़त के साथ 26,153.15 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.61% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.88% की गिरावट है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.96% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.38% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2018)