तकनीकी और ऊर्जा शेयरों में तेजी के सहारे अमेरिकी बाजार में लौटी हरियाली

बुधवार को तकनीकी और ऊर्जा शेयरों में हुई खरीदारी से अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

कच्चे तेल की कीमतों में कल वृद्धि हुई, जिससे तकनीकी शेयरों को सहारा मिला। हालाँकि ऐप्पल के बढ़त गँवाने से बाजार के प्रमुख सूचकांकों की बढ़ोतरी भी सीमित हो गयी। उधर यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सपाट 24,464.69 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 63.42 अंक या 0.92% की गिरावट के साथ 6,972.25 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.04 अंक या 0.30% की वृद्धि के साथ 2,649.93 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.50% की बढ़ोतरी के साथ 63.48 डॉलर प्रति पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)