फेडरल रिजर्व ने नहीं घटायी दरें, अमेरिकी बाजार में मजबूती

फेडरव रिजर्व ने बुधवार को जानकारों की उम्मीदों के खिलाफ ब्याज दरों में कटौती नहीं की।

मगर यह बताने के लिए कि जरूरत पड़ने पर मौद्रिक नीति में नरमी लायी जा सकती है, फेड ने 'संयंम' बरतरने का संकेत दिया है। जानकारों के अनुसार फेड के संकेतों से निवेशक निश्चिंत हैं और कल अमेरिकी बाजार पर इसका सकारात्मक असर दिखा।
फेड ने कहा कि यह सरकार की नीति को लेकर बढ़ती अनिश्चितता की "बारीकी से निगरानी" करेगा। हालाँकि यह भी संकेत दिया कि 2020 से पहले दरों को कम करने की आवश्यकता नहीं हो सकती है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक आर्थिक दृष्टिकोण को लेकर भी आशावान दिखा।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 38.46 अंक या 0.15% की वृद्धि के साथ 26,504.00 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 33.44 अंक या 0.42% बढ़ोतरी के साथ 7,987.32 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.71 अंक या 0.30% की मजबूती के साथ 2,926.46 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.52% की गिरावट के साथ 61.82 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)