सोमवार की सुबह एशियाई बाजार ऊपर, सिंगापुर निफ्टी कुछ नीचे

एशियाई बाजारों में आज सुबह मोटे तौर पर हरियाली दिख रही है। एशियाई बाजारों में निवेशक अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के संबंध में आगे की घटनाओं का इंतजार कर रहे हैं।

हैंग सेंग में 1% से ज्यादा की मजबूती है।
जापान का निक्केई एक चौथाई फीसदी ऊपर है।
ताइवान के प्रमुख सूचकांक में आधा फीसदी से कम की हल्की बढ़त है।
कॉस्पी करीब एक चौथाई फीसदी नीचे है।
चीन का शंघाई कंपोजिट और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में चल रहे हैं।
सिंगापुर निफ्टी हल्के नुकसान पर चल रहा है।
इससे पहले शुक्रवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में लगभग पौने एक फीसदी की मजबूती थी। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2019)