गिरावट के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (02 फरवरी) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 121 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 0.68% की गिरावट के साथ 17,579 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (01 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। बजट पेश होने के दौरान बाजार में काफी अच्छी तेजी देखने को मिली। हालाँकि बाद में बाजार बढ़त बरकरार नहीं रख सके और फिसलते हुए सपाट बंद हुए। शाम को कारोबार समाप्ति के समय तक एनएसई का निफ्टी 45.85 अंक लुढ़क कर 0.26% की नरमी के साथ 17,616.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 158.18 अंकों की तेजी आयी और यह 0.27% की बढ़त के साथ 59,708.08 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजारों में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 49.97 अंकों की तेजी है और यह 0.16% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 58.86 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.27% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 9.44 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.39% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 1.99 अंकों सुस्ती है और यह 0.06% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (01 फरवरी) को प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 10.59 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 0.14% की सुस्ती के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.08% की तेजी के साथ 7077.11 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.35% की बढ़त आयी और यह 52.47 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में बुधवार (01 फरवरी) को भी तेजी दर्ज की गयी। डॉव जोंस में जहाँ 6.92 अंक की बढ़त रही और यह 0.02% की तेजी के साथ 34,092.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 231.77 अंक या 2.00% की उछाल के साथ 11,816.32 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 42.61 अंक या 1.05% की तेजी आयी और यह 4119.21 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 02 फरवरी 2023)