एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.03% की तेजी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.11% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.23% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.20% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.01% की हल्की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.61% की मजबूती है। दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.11% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 28 अंक की मजबूती के साथ 5599 पर है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2012)