एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.05% की तेजी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.77% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.26% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.62% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.56% की मजबूती है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.52% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 12 अंक की मजबूती के साथ 5627 पर है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2012)