एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.62% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.83% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.13% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.48% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.38% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.10% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.04% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 25 अंक की मजबूती के साथ 5652 पर है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2012)