एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 5900 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.19% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.74% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.11% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.01% की हल्की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.12% नीचे है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.57% की तेजी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.71% की बढ़त है। 
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 26 अंक की मजबूती के साथ 5906 पर है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2012)