एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.02% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.58% की कमजोरी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.58% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.06% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.27% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.28% की कमजोरी है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.17% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 23 अंक की मजबूती के साथ 5953 पर है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2012)