एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.45% की मजबूती है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.05% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.15% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.36% की तेजी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.20% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.35% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.04% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 16 अंक की मजबूती के साथ 6070 पर है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2013)