टाटा मोटर्स (Tata Motors) : कंपनी की सब्सीडियरी जगुआर लैंड रोवर बांड इश्यू के द्वारा 400 मिलियन डॉलर इकट्ठा करेगी।
जिससे कंपनी संचालन की लागत और भविष्य में विकास योजनाओं का विस्तार कर सके।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9.37 बजे 7.05% के नुकसान के साथ यह 290 रुपये पर है।
एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) : कंपनी ने आईएनजी वैश्य लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 50% की हिस्सेदारी खरीद ली है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:38 बजे 0.32% के नुकसान के साथ यह 124.50 रुपये पर है।
दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilizers) : कंपनी ने पश्चिम अफ्रीका के टोगो में फॉस्फेट परियोजना के लिए कंसोर्टियम नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:38 बजे 4.15% के नुकसान के साथ यह 116.60 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयर भाव पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2013)