एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.99% की तेजी है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.17% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.11% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.16% की बढ़त है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.22% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.50% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 1.06% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 10 अंक की मजबूती के साथ 6029 पर है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2013)