शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
सुबह 9:45 बजे बीएसई सेंसेक्स 66 अंक की कमजोरी के साथ 19,996 पर है। निफ्टी 24 अंक की गिरावट के साथ 6070 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.32% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.56% और बीएसई मिडकैप में 0.53% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.88% नीचे है। सेंसेक्स के 19 शेयरों में गिरावट है, जबकि 11 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी भारती एयरटेल में है। इसका शेयर 2.31% नीचे है। (शेयर मंथन, 23 मई 2013)