एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।

 

 

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।
ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.70% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.55% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.10% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.07% की हल्की बढ़त है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.63% की गिरावट है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.31% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.03% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 11 अंक की गिरावट के साथ 6100 पर है। (शेयर मंथन, 29 मई 2013)