एशियाई शेयर बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 6200 के ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.20% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.57% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.44% की मजबूती है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.19% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.08% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.21% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 34 अंक की मजबूती के साथ 6205 पर है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2014)