एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.63% की गिरावट है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 1.09% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.10% नीचे है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.23% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.37% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 16 अंक की मजबूती के साथ 7665 पर है।
(शेयर मंथन, 13 जून 2014)