एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई (Nikkei) 2.99% टूटा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। सभी सूचकांक लाल निशान पर है।

कच्चे तेल के भाव में गिरावट का असर बाजार पर साफ देखा जा रहा है। चीन के भारतीय समय के मुताबिक 8.37 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) में 1.28% की गिरावट है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 1.33% नीचे चल रहा है। दूसरी ओर जापान के सूचकांक निक्केई (Nikkei) में 2.99% की गिरावट के साथ लाल निशान पर चल रहा है है। जापान में आये भूकंप के कारण जापान के शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.80% टूटा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.45% की कमजोरी है। वहीं ताइवान का सूचकांक इवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.51% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)