शेयर मंथन में खोजें

क्या टाइमेक्स का नया ग्रोथ साइकिल शुरू हो चुका है?

शेयर बाजार में टाइमेक्स जैसे वॉच सेगमेंट के शेयर पर चर्चा करते हुए बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि पिछले कुछ समय में वॉच इंडस्ट्री में वास्तविक मांग दिखाई देने लगी है।

उनके मुताबिक, कोविड के बाद लंबे समय तक बाजार में इन्वेंट्री क्लियरेंस का दौर चला, लेकिन पिछले दो-तीन क्वार्टर में स्थिति बदलती नजर आ रही है और अब जेन्युइन डिमांड देखने को मिल रही है। अगर यह मांग टिकाऊ रहती है तो वॉच सेक्टर के लिए अगले दो साल महत्वपूर्ण हो सकते हैं। मांग आगे पांच-दस साल तक भी बनी रह सकती है, लेकिन जैसे-जैसे बेस बढ़ेगा, ग्रोथ रेट में कमी आ सकती है। उनका कहना है कि किसी कंपनी के बिजनेस में लंबे समय तक ग्रोथ बनी रह सकती है, लेकिन शेयर की कीमत में आने वाला बड़ा मूव उससे पहले ही दिखाई दे सकता है।

उन्होंने भारत में लग्जरी वॉच सेगमेंट की बढ़ती मांग का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, लग्जरी घड़ियों के बाजार में काफी महंगी घड़ियां मौजूद हैं और सेकेंड-हैंड मार्केट में भी घड़ियों की कीमत हजारों से लाखों रुपये तक पहुंच सकती है। ऐसे में वॉच को पुरुषों के लिए एक तरह की ज्वेलरी के रूप में भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, घड़ी के अलग-अलग हिस्सों और एक्सेसरीज का पूरा इकोसिस्टम इस कारोबार को लंबे समय तक चलने वाला बिजनेस बनाता है।

हालांकि, सोमेश कुमार ने बिजनेस और शेयर प्राइस के बीच अंतर समझने की जरूरत बताई। उनका कहना है कि कंपनी का कारोबार लंबे समय तक चल सकता है, लेकिन मौजूदा ग्रोथ की कहानी का बड़ा हिस्सा शेयर प्राइस में अगले कुछ वर्षों में ही दिखाई दे सकता है। इसलिए लंबे समय के निवेशक को केवल बिजनेस की कहानी देखकर शेयर को हमेशा के लिए रखने के बजाय वैल्यूएशन और साइकिल पर भी नजर रखनी चाहिए।

वह लंबे समय से टाइमेक्स को ट्रैक कर रहे हैं और उन्होंने इसके कई अलग-अलग प्राइस साइकिल देखे हैं। उनका मानना था कि करीब 600 रुपये के आसपास एक साइकिल टारगेट बन सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सेक्टर में नई और वास्तविक मांग का साइकिल शुरू होता है तो पुराना साइकिल भी बेहतर तरीके से टूट सकता है। ऐसे में आगे का आकलन मांग, ग्रोथ और वैल्यूएशन को देखकर करना होगा।


(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख