शेयर मंथन में खोजें

क्या मिडकैप और स्मॉलकैप में बन रहा है बॉटम, या अभी करना होगा कन्फर्मेशन का इंतजार?

निफ्टी के साथ-साथ व्यापक बाजार के सूचकांकों में भी कुछ सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 16 सितंबर को बना निचला स्तर एक संभावित सपोर्ट के रूप में उभरता नजर आ रहा है। विश्लेषक के मुताबिक, स्मॉलकैप इंडेक्स में भी निफ्टी की तरह बॉटम फॉर्मेशन के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि अभी इसके लिए आगे के आंकड़ों का विश्लेषण करना जरूरी होगा।

मिडकैप इंडेक्स को लेकर भी कुछ इसी तरह के संकेत सामने आए हैं। विश्लेषक ने बताया कि मिडकैप ने 16 सितंबर के आसपास बॉटम बनाने के संकेत दिए हैं और 200-डे मूविंग एवरेज को छूने के बाद इसमें वापसी हुई है। इसके बावजूद अभी इसे पूरी तरह कन्फर्म ट्रेंड नहीं माना जा रहा है। मिडकैप के लिए 63,000 का स्तर आगे महत्वपूर्ण हो सकता है।

बाजार विश्लेषक ने यह भी स्पष्ट किया कि तकनीकी संकेत केवल उम्मीद पैदा कर सकते हैं, लेकिन किसी भी पैटर्न की पुष्टि होने तक इंतजार करना जरूरी है। ऐसे में स्मॉलकैप और मिडकैप में सुधार के संकेत जरूर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति को कन्फर्म तेजी के बजाय संभावित बॉटम फॉर्मेशन के तौर पर देखा जा रहा है।


(शेयर मंथन, 28 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख