
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में भी बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.19% की तेजी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.98% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.15% की बढ़त है। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.49% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.34% ऊपर है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.19% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.64% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 32 अंक की मजबूती के साथ 6071 पर है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2013)