भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन से रहेगी बेहतर : आईएमएफ

आर्थिक वृद्धि दर में भारत चीन को पछाड़ता नजर आ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने साल 2016 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5% रहने का अनुमान लगाया है। संगठन का मानना है कि अगले साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर अन्य प्रमुख देशों की अपेक्षा अधिक रहेगी। भारत की वृद्धि दर के बढ़ने का मुख्य कारण नीतिगत सुधारों में तेजी, जिंस की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेश का बेहतर होना माना जा रहा है।
संगठन ने अगले साल भारत की अनुमानित वृद्धि दर 7.5% रहने का अनुमान लगाया है वहीं चीन की वृद्धि दर अगले साल 6.3% रहने का अनुमान है। चीन की वृद्धि इस साल के 6.8% रही थी जो अगले साल घट कर 6.3% रहने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 7 अक्टूबर 2015)